12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

आपदा प्रभावित बच्चों को किया जा रहा शिक्षा के प्रति जागरूक… good work

Ashoka Times…24 August 23 paonta Sahib

ग्रूमिंग लाईफ‌ एकेडमी पाँवटा साहिब व मेरा गाँव मेरा देश एक सहारा संस्था सिरमौरी ताल आपदा प्रभावित बच्चों को शिक्षा को‌ लेकर जागरूक कर अपना दायित्व निभा रही है।

ग्रूमिंग लाइफ एकेडमी पांँवटा साहिब तथा‌ मेरा गाँव मेरा देश एक सहारा संस्था के द्वारा सिरमौरी ताल के बच्चों का सामान्य ज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित तथा तर्क शक्ति पर आधारित प्रश्नों का निशुल्क टेस्ट लिया गया तथा छोटे बच्चों को निशुल्क ट्यूशन क्लास दी गई।

इस टेस्ट के दौरान बच्चों में शिक्षा संबंधी जागरूकता फैलाई गई तथा उन्हें भविष्य में होने वाली परीक्षाओं की तैयारी से अवगत कराया गया ताकि बच्चे आगे चलकर भविष्य में अपनी शिक्षा तथा करियर संबंधी सही निर्णय ले सकें।
ग्रूमिंग लाइफ अकैडमी के डायरेक्टर तथा मेरा गाँव मेरा देश संस्था के प्रतिनिधि तरुण खन्ना ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व‌ की बात है कि जब बच्चों से यह पूछा गया कि वह भविष्य में क्या बनना चाहते हैं तो अधिकतर बच्चों ने यह कहा कि वह आगे चलकर डिफेंस की परीक्षाएं देकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
तरुण खन्ना ने बताया कि हम पिछले कुछ दिनों से इन बच्चों की काउंसलिंग करके इन्हें दोबारा से शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि इस आपदा को लेकर बच्चों के मन में अभी भी डर समाया हुआ है जिसको बच्चों के मन से निकलने का संभव प्रयास किया जा रहा है‌।

अकादमी तथा संस्था ने बच्चों को उनकी पढ़ाई से लेकर हर संभव मदद करने की बात कही इस दौरान अकादमी के डायरेक्टर तथा‌ संस्था‌ के प्रतिनिधि तरुण खन्ना, स्टाफ सदस्यों में शिवानी, विशाल, अक्षय और सुमन मौजूद रहे।

सिरमौर जिला के सभी शिक्षण संस्थान 24 अगस्त को भी बंद रहेंगे-सुमित खिमटा

भारी बारिश के चलते मलबे की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत… दुखद 

डीसी सिरमौर ने किया अलर्ट जारी, मुसीबत है जान इन नंबरों पर करें संपर्क…

नाहन में प्राकृतिक राखियों के स्टॉल का किया शुभारम्भ…. 

श्री रेणुका जी जटोन बैराज से छोड़ा पानी, निचली पंचायतों को चेतावनी जारी…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles