11.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026

राजकीय महाविद्यालय खुरदराबिल में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित….

Ashoka time’s….1 फरवरी 

श्री रेणुका जी में बुधवार गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुरदराबिल द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में थाना रेणुका के एएसआई माधो राम उपस्थित रहें।

एएसआई ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी भी दी। कार्यवाहक रक्षा देवी विशेष रूप से मौजूद रही।

जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी एवं ट्रैफिक यातायात नियमों के बारे में बताया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियम की जानकारी दी गई वही उन्हें यातायात के समय बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया गया।

रेणुका एएसआई द्वारा छात्राओं से अपने सगे संबंधियों मित्रों को भी यातायात संबंधित नियम अनुपालन करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को सीट बेल्ट हेलमेट आदि की उपयोगिता बताई गई साथ ही उन्हें आंकड़ों के माध्यम से समझाया गया किस प्रकार यातायात नियम एवं सेफ्टी उपकरण न लगाने पर दुर्घटनाएं होती हैं।

सभी छात्र छात्राओं को एल्कोहल टेस्ट की मशीन के बारे में भी जानकारी दी गई कि किस तरह से पता लगाया जा सकता है कि ब्रेथ-एनालाइजर टेस्ट यानी सांसों में एल्कॉहल की मात्रा जांचने का परीक्षण, जो यह पता लगाता है कि वे चालक नशे में हैं या नहीं।

रात के समय शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का टेस्ट करने के लिए पुलिस ब्रेथ एनलाइजर का इस्तेमाल करती है। इसके लिए एनलाइजर को ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति के मुंह के पास लाया जाता है। इसके बाद मशीन बता देती है कि ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति ने कितनी मात्रा में शराब का सेवन किया है।वहीं छात्र छात्राओं को बैरक का भी परीक्षण करवाया गया।

हिमाचल प्रदेश में सवा करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद…पंजाब से लाई जा रही थी हेरोइन…

कांग्रेस मिशन….राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल’ के लिए भूमि का निरीक्षण…अवनीत

अब डाकखाने के माध्यम से फ्रॉड का प्रयास… लोगों से अपील किसी भी लालच में आने से बचें…

तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles