11.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026

कांग्रेस मिशन….राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल’ के लिए भूमि का निरीक्षण…अवनीत

पढ़िए क्या है सरकार की शिक्षा गुणवत्ता के लिए सोच…

Ashoka Times…31 जनवरी 

मंगलवार को तहसीलदार ऋषभ शर्मा और कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा द्वारा राजीव गांधी आदर्श विद्यालय के लिए जमीन का निरीक्षण किया गया। जहां पर जल्दी प्रपोजल बनाकर सरकार को भेजा जाएगा।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभाओं में एक आदर्श विद्यालय खोला जाएगा जिसे हाईटेक अपग्रेड किया जाएगा इस स्कूल के लिए आज ऋषभ शर्मा तहसीलदार तारूवाला पहुंचे जहां पर उन्होंने राजीव गांधी आदर्श विद्यालय बनाने के लिए स्थान का निरीक्षण किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस के महासचिव अवनीत सिंह लांबा ने बताया कि कॉन्ग्रेस द्वारा हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने का अपना वायदा निभाया जाएगा इसके लिए राजीव गांधी आदर्श विद्यालय हर विधानसभा में बनाया जाना है जहां पर डे बोर्डिंग हाईटेक शिक्षा बच्चों को प्रदान की जाएगी इसके लिए आज तारूवाला में स्थान देखा गया है उन्होंने बताया कि इस मौके पर पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा भी मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग के लिए 17 स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है जहां पर जल्द ही चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में प्रदूषण कम करने के उपाय में अग्रसर इलेक्ट्रिक गाड़ियों को प्रोत्साहित यह जाने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।

कांग्रेस का वायदा…

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार राज्य में 68 राजीव गांधी आदर्श आवासीय विद्यालय स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही कह चुके हैं कि कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक ‘राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल’ स्थापित किया् जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए आधुनिक तकनीक और उपकरण होंगे। एक बयान के मुताबिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यहां बैठक में सुक्खू ने कहा कि ये आवासीय विद्यालय कम से कम साढ़े 12 एकड़ (100 कनाल) क्षेत्रफल में बनेंगे और इन्हें अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विद्यार्थियों के अनुकूल मापदंडों को ध्यान में रखकर जमीन चिह्नित करने और निर्माण निर्धारित समय में पूरा कराने के लिए कहा है।

अब डाकखाने के माध्यम से फ्रॉड का प्रयास… लोगों से अपील किसी भी लालच में आने से बचें…

मारकंडा नदी डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत… जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल में पंजाब रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पेड़ टकराई…7 लोग गंभीर घायल

हरिपुरधार के जवान नायक सुभाष चन्द की हार्ट अटैक से मौत…

बांगरन पुल पर 25 फरवरी तक नहीं चलेंगे वाहन-जिला दण्डाधिकारी

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles