13.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

हिमाचल प्रदेश में सवा करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद…पंजाब से लाई जा रही थी हेरोइन…

पढ़िए कैसे युवा पीढ़ी को बर्बाद करने पर उतारू है…

Ashoka Times….1 फरवरी 

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में नारकोटिक्स टीम की मदद से सवा करोड़ (1.20 cr) की हेरोइन और 13 लाख रुपए से अधिक नगदी दो युवकों से बरामद की गई है जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया हैं। हिमाचल प्रदेश में अब तक नशे की ये सबसे बड़ी खेप बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी 25 वर्षीय रोहित कुमार निवासी नानक रोड गुरदासपुर, पंजाब और 29 वर्षीय विशाल कुमार निवासी डमटाल, भदरोया, कांगड़ा से वर्ना गाड़ी पीबी 02 ईई 2607 भी जब्त की गई है। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि प्रदेश पुलिस अमृतसर से आरोपियों का पीछा कर रही थी। पुलिस को आशंका है कि यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये अमृतसर पहुंची थी। नशा तस्करों की गाड़ी की तलाशी के दौरान 100 नशीली गोलियां भी बरामद की गई हैं। एसपी ने बताया कि नूरपुर की ओर से यह गाड़ी तेज रफ्तार से पठानकोट की ओर जा रही थी। जसूर सर्विस लेन में जैसे ही गाड़ी निकली, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए अपनी गाड़ी उनके आगे खड़ी कर दी। तस्करों ने निकलने के लिए उस गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद तस्करों ने गाड़ी से निकलकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने दोनों को दबोच लिया।

कांग्रेस मिशन….राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल’ के लिए भूमि का निरीक्षण…अवनीत

अब डाकखाने के माध्यम से फ्रॉड का प्रयास… लोगों से अपील किसी भी लालच में आने से बचें…

मारकंडा नदी डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत… जांच में जुटी पुलिस

हरिपुरधार के जवान नायक सुभाष चन्द की हार्ट अटैक से मौत…

बांगरन पुल पर 25 फरवरी तक नहीं चलेंगे वाहन-जिला दण्डाधिकारी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles