11 C
New York
Monday, October 26, 2026

यमुना किनारे मिला 21 वर्षीय का शव…2 दिन पहले आया था नशा मुक्ति केंद्र से…

दो वक्त की रोटी की तलाश में आया था परिवार खोया बेटा..

Ashoka Times…14 may 23

पांवटा साहिब 21 वर्षीय एक युवक का शव नदी किनारे बरामद किया गया है बताया जा रहा है कि यह युवक नशे का आदी था।

पांवटा साहिब की कोंचवैली बहराल यमुना नदी के किनारे 21 वर्षीय राजन कुमार का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि राजन नशे करने का आदी था। राजन के परिवार के लोगों ने बताया कि वह सहारनपुर यूपी के रहने वाले हैं दो वक्त की रोटी के लिए पांवटा साहिब परिवार के साथ पहुंचे थे लेकिन यहां आकर राजन नशे का आदी हो गया अभी दो रोज पहले ही राजन नशा मुक्ति केंद्र से वापस लौटा था और अब उसका शव यमुना के किनारे मिला है। परिवार के लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि शायद अब वह नशा छोड़ देगा लेकिन अब इस हादसे ने सारी उम्मीदों को खत्म कर दिया है।

बता दें कि पांवटा साहिब वार्ड नंबर 9, 10 गोंदपुर में स्नेक और दूसरे खतरनाक नशे का व्यापार बड़ी तादाद में किया जा रहा है जिसके कारण युवा पीढ़ी पूरी तरह से बर्बादी की ओर अग्रसर है शहर और ग्रामीण इलाके के साथ-साथ अब सतौन, कफोटा, शिलाई यह पहाड़ी इलाके भी अपने युवाओं को नशे का आदी होने से नहीं बचा पा रहे हैं वहां का सामाजिक ताना-बाना भी नशा बेचने वालों के सामने खुद को बोना महसूस कर रहा है।

नशा बेचने वालों का हो सामाजिक बहिष्कार…

वही पांवटा साहिब के प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि पुलिस द्वारा बनाई गई स्थानीय कमेटियों के माध्यम से नशा बेचने वाले लोगों को पहले सामाजिक धारा में वापस लाने का प्रयास किया जाए और अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो उनका पूरी तरह से सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए इस पूरे काम में पुलिस द्वारा वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गई पुलिस मित्र कमेटियों के लोगों को सक्रिय करना चाहिए ताकि समाज को नशे से दूर चित करने वाले लोगों पर सामाजिक और मानसिक दबाव बनाया जा सके।

वही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

बड़ा हादसा… जान माल का हो सकता था भारी नुकसान…

मदर्स डे स्पेशल…मां से बेहतर गुरु, मित्र दूसरा नहीं है कोई…

20 मई तक धनोई ब्रिज पर दौड़ेंगे वाहन..विभाग ने किया 1 सप्ताह में पुल निर्माण का दावा….

ये हैं श्री कृष्ण के 5 जिंदा सबूत…जिन्हें वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा है…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles