11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

बाहरी राज्य से लाई जा रही थी शराब तस्करी कर…ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे…

Ashoka Times…20 July 23 paonta Sahib 

पांवटा साहिब के पुरूवाला में 48 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

हिमाचल प्रदेश में शराब बाहरी राज्यों से तस्करी कर लाई जाती है जिसके कारण प्रदेश को राजस्व का बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने अवैध रूप से बाहरी राज्य से तस्करी कर लाई गई शराब बरामद की गई है जिसमें 42 बोतलें टैंगो संतरा की पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंस कुमार पुत्र अशोक कुमार गांव भुंगरनी, पांवटा साहिब को हिरासत में लिया गया है।

ASI भास्करा नन्द IO पुलिस थाना पुरुवाला मय मुलाजमान के बराये गश्त व सुराग बरारी आबकारी अधिनियम के रवाना ईलाका हदूद बांगरन शिवपुर आदि का रवाना था तो जब यह मुकाम शिवपुर मे मौजूद था तो मुखबर खास से सुचना मिली कि प्रिंस कुमार पुत्र श्री अशोक कुमार निवासी गांव भुंगरनी डा0घ0 शिवपुर तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 अपने घर पर बाहरी राज्य से शराब लाकर बेचने का धंधा करता है यदि इसी समय उस के घर की तलाशी ली जाए तो भारी मात्रा मे शराब बरामद हो सकती है। जिस पर यह मय मुलाजमान व स्वतंत्र गवाह के रिहाईशी मकान प्रिंस उपरोक्त का पंहुचा जिसके मैन गेट से कुण्डे को खडकाकर आवाज देकर घर पर मौजूद व्यक्ति को बुलाया गया तो घर के अन्दर से एक नौजवान व्यक्ति बाहर आया जिसने पुछने पर अपना नाम प्रिंस उपरोक्त बतलाया तथा रिहाईशी मकान प्रिंस उपरोक्त की खानातलाशी गवाहन के सामने हस्वजाफ्ता अमल मे लाई गई दौराने खानातलाशी रिहाईशी मकान के आगे बने टिन शैड के नीचे रखे काऊंटर लकडी को चैक किया गया तो काऊंटर के नीचे छुपाकर रखी 4 अदद गत्ता पेटी बरामद हुई। जिसमे कुल 48 बोतले शराब देसी मार्का टैंगो संतरा मसालेदार देसी शराब FOR SALE IN CHANDIGARH U.T ONLY पाई गई! आरोपी प्रिंस उपरोक्त के खिलाफ़ पुलिस थाना पुरुवाला मे HP Excise Act मे मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है!

हिमाचल में 85 करोड रुपए के साथ 100 से अधिक अकाउंट सीज… 

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में सहयोग करें सभी राजनैतिक दल-सुमित खिमटा

प्रवासी मजदूर दोस्तों में राशन को लेकर झगड़ा…एक ने दूसरे की कर दी हत्या 

हाई वोल्टेज करंट लगने से 16 लोगों की मौत 11 घायल…बेहद दर्दनाक हादसा

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles