15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

बरमपापड़ी स्कूल में शिशु रोग विशेषज्ञ ने जांचा 125 स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य  

पी जी आई चंडीगढ़ के अनुभवी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नज़ाकत हुसैन ने की जाँच….

Ashoka time’s…24 September 23 

श्री साई हॉस्पिटल , नाहन द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरमपापड़ी में बच्चों के लिए मुफ्त जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर के माध्यम से बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई । शिविर में पी जी आई चंडीगढ़ के अनुभवी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नज़ाकत हुसैन द्वारा बच्चो की स्वास्थ्य जाँच के साथ ही उनकी माता पिता को बच्चों के स्वास्थ्य विषय पर जागरूक भी किया। साथ ही मेडिकल अफसर डॉ पुलकित मेहता ने क्षेत्रीय लोगों की सामान्य जाँच की। शिविर में क्षेत्र के लगभग 125 बच्चों की जाँच की गयी एवं सही मार्गदर्शन किया गया, जिन में स्कूली छात्र छात्रों के साथ साथ क्षेत्र के बच्चों का स्वास्थ्य भी जांचा गया ।

श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया की श्री साई अस्पताल नाहन के बच्चो के अनुभवी चिकित्सक अब नाहन में अपनी सेवाएं दे रहे है। आज बरमपापडी विद्यालय में मुफ्त शिविर के माध्यम से लगभग 125 बच्चो का स्वास्थ्य जांचा गया। उन्होंने बताया की श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स हमेशा सिरमौर वासिओं को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा पहुंचने में तत्पर है इसी कड़ी में अनुभवी बच्चो के डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध की गयी है। उन्होंने कहा अब क्षेत्र के माता पिता को अपने बच्चों के किसी भी स्वास्थ्य परेशानी के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। अब अपने क्षेत्र में ही पी जी आई चंडीगढ़ के अनुभवी शिशु रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे है। साथ ही श्री साई अस्पताल नाहन में NICU की सुविधा 24×7 उपलब्ध है।

इस शिविर में बच्चों की शारीरिक परीक्षण की गया , उनकी आवश्यकताओं के आधार पर सलाह दी गई और उनके स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी संभावित चिंताओं का समाधान किया गया।

65 किलोमीटर का सफर तय कमलेश चौथे दिन पहुंची DC परिसर… सौंपा ज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर शानदार स्वागत…

जंगली फर्न से भरी पिकअप जब्त…लगाया 83000 जुर्माना…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles