19.2 C
New York
Friday, November 6, 2026

बड़ी लापरवाही…साबू टोर सरिया कंपनी में लावा की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, एक गंभीर….

Ashoka Times…21 अगस्त 2025

हिमाचल प्रदेश के कला आम इंडस्ट्री एरिया में साबू तोर सरिया कंपनी के भीतर काम करने वाले दो मजदूर सरिए बनाने के लिए पिंघलाए गए लावा की चपेट में आ गए जिसके कारण एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर बताया जारहा है।

वीरवार को समय 10.05 बजे प्रातः पुलिस थाना कालाआम में सूचना प्राप्त हुई कि साबू टोर सरिया कम्पनी में काम करते समय हादसा होने के कारण कुछ कामगार घायल हुए हैं, जिस सूचना पर प्रभारी पुलिस थाना कालाआम अपनी पुलिस टीम के साथ तुरन्त साबू टोर सरिया कम्पनी पहुंचा । जहां पर मालूम हुआ कि इस हादसा में मजदूर/कामगार राम विलास साहनी पुत्र श्री महेन्द्र साहनी निवासी 112 मोहनपुर, बिहार उम्र 53 साल की मौका पर ही झुलस कर मृत्यु हो गई है तथा एक अन्य मजदूर/कामगार ओम प्रकाश पुत्र खिचड़ू गांव भवरही डाकघर मैड़ी चन्दौली जिला चन्दौली उ.प्र. उम्र 50 साल घायल/झुलसने के कारण ईलाज हेतू गुप्ता नर्सिंग होम नारायणगढ़ ले जाया गया है। दौराने तस्दीक प्रथम दृष्टया पाया गया कि साबू टोर कम्पनी में सरिया तैयार करने के लिए जो लावा तैयार किया जाता है वह इन दोनों के उपर गिरा, जिसकी चपेट में आने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतक की लाश को पोस्टमार्टम हेतू डॉ0 वाई0 एस0 परमार मैडीकल कॉलेज एवं हस्पताल नाहन भेज दिया गया है। इस हादसा के सम्बन्ध में पुलिस थाना कालाआम में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106, 289, 125 में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसका आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles