16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

बघाट बैंक सोलन का एक और डिफॉलटर गिरफ़्तार…

Ashoka time’s…10 November 25

सोलन पुलिस ने बघाट बैंक सोलन के एक डिफॉल्टर को गिरफ्तार किया है। मेघ राम शर्मा निवासी सनत डाकखाना भालू तहसील चोपाल जिला शिमला हि०प्र० को सोलन पुलिस की टीम द्वारा नेरवा से गिरफतार किया गया है।

मेघ राम शर्मा ने बघाट बैंक सोलन से ऋण लिया था, लेकिन वह उक्त ऋण को तय सीमा के भीतर वापिस करने में नाकाम रहा, जिस पर उसे बघाट बैंक सोलन द्वारा डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था। उसकी ब्याज सहित कुल देनदारी 32,79,083/- रू० बनती है।

बघाट बैंक सोलन के 22 डिफॉल्टरों के विरुद्ध लोन रिकवरी के मामले चल रहे हैं, जिनमें से 10 आरोपियों/ डिफाल्टरों की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण द्वारा कार्यवाही की गई है और 12 आरोपी/डिफाल्टरों की तलाश जारी है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles