16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सरकार के प्रतिनिधि एक्शिएन के ठेंगे पर…एक्शिएन बोले अपनी राजनीति कहीं और जाकर करो…

साढ़े 7 करोड़ की सड़क निर्माण में गड़बड़ झाले पर ग्रामीण आक्रोशित… विक्रमादित्य ने …

Ashoka Times…

पांवटा साहिब के गोंदपुर- बांगरण निर्माणाधीन सड़क पर रविवार को लोगों ने काम बंद करवा दिया। सुबह यहां स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और मशीनों को रुकवा दिया। सबसे अधिक हंगामा तब हुआ जब कांग्रेस सरकार में प्रतिनिधि नसीमा बेगम को एक्सईएन ने फोन पर दुर्व्यवहार किया और कहा कि आप कहीं और जाकर राजनीति करें।

हिमाचल प्रदेश सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति निगम की अध्यक्षा नसीमा बेगम के साथ फोन पर किया गया दुर्व्यवहार अधिकारियों के बड़ बोले पन और सरकार की अधिकारियों पर पकड़ को दर्शाता है। दरअसल लो स्टैंडर्ड वर्क को लेकर ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया और सीमा बेगम को भी मौके पर बुलाया, जब नसीमा बेगम ने एक्शिएन pwd दिलीप सिंह को लोगों की समस्या और को स्टैंडर्ड वर्क के बारे में बात करनी चाहिए तो एक्शन ने सरकार की प्रतिनिधि को अपनी राजनीति कहीं और करने की सलाह दे डाली इसके बाद वहां पर लोग और अधिक आक्रोशित हो गए।

गांव के लोग एक्सईएन के व्यवहार और सड़क नहीं बनने देने की धमकी से भड़क गए हैं। लोगों का आरोप है साढ़े सात करोड़ की इस सड़क के काम मे घोटाला हो रहा है। सड़क निर्माण में मापदंडों का उपयोग नहीं किया जा रहा है।। बिना ड्रेनेज निर्माण किए ही सड़क की टायरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। कई हिस्सों में टाइलें लगाने के बाद ही टाइलें उखाड़नी शुरू हो गई है। यहां टाइलें लगाने के लिए सीसी फिलिंग नहीं की गई है न ही टाइलों वाले हिस्से में ठीक से स्लोप भी नहीं दिया गया। स्थानीय लोगों ने करोड़ों की सड़क निर्माण में बड़े घपले की आशंका जताई है। लिहाजा अध्यक्षा नसीमा बेगम के साथ दर्जनों स्थानीय लोगों ने यहां काम रुकवा दिया।

काम रुकने पर ठेकेदार और विभाग के लोग यहाँ पहुंचे। नाराज लोगों ने उनके सामने अपनी बात रखी। अधिकारियों और ठेकेदार ने इस बात को माना कि टाइलें ठीक नहीं लगीं हैं इन्हें उखाड़ कर दुबारा लगाया जाएगा। मौके पर पहुंचे एसडीओ रामभज तोमर ने यह भी माना कि टायरिंग से पहले नालियां बननी चाहिए। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि पहले नालियों का निर्माण करें, उसके बाद टायरिंग की जाए।

अधिकारी किसी तरह नाराज लोगों को शांत कर रहे थे इस बीच एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने अध्यक्षा नसीमा बेगम को फोन किया। नसीमा बेगम ने बताया कि एक्सईएन ने उन्हें धमका कर कहा कि कहीं और जाकर राजनीति करें, यहां राजनीति न करें। एक्सईएन ने कहा आप सड़क का काम रुकवा देंगे तो यह सड़क दुबारा नहीं बनेगी। मामले के राजनीति के आरोप पर दोनों के बीच कही गर्मागर्मी हुई। फोन पर झड़प का वीडियो भी वायरल हो रहा है। अध्यक्षा नसीमा बेगम ने इस बारे में पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह से बात की। पीडब्ल्यू मंत्री ने इस मामले में जरूरी एक्शन लेने का आश्वासन दिया है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles