15.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

फर्जी कंपनी बनाकर लाखों की ठगी करने वाला हिरासत में…

फर्जी कंपनी बनाकर लाखों की ठगी करने वाला हिरासत में…

Ashoka Times….14 October 2024

हिमाचल पुलिस ने नकली फर्म बनाकर लाखों की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार शाम अदालत में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

शिकायतकर्ता शिव कुमार, पुत्र सालीग राम, निवासी गांव और पोस्ट ऑफिस रेडु, तहसील नालागढ़, ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने नकली कंपनी का गठन करके उससे 5 लाख 90 हजार 870 रुपये ठग लिए। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रोहित राणा, पुत्र लेखराज राणा, निवासी गांव भवनौर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। एसपी बद्दी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles