15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

लड़की को कार ने मारी टक्कर, मौके पर दुखद मौत…

लड़की को कार ने मारी टक्कर, मौके पर दुखद मौत…

Ashoka Times….14 October 2024

पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले आंजभौज क्षेत्र के व्यासली गांव की एक युवती की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय पूजा देवी, राजेंद्र की पुत्री और निवासी व्यासली गांव, पोस्ट ऑफिस नघेता, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर की रहने वाली थी। हादसा तब हुआ जब वह पैदल मेहरुवाला के पास सड़क पर चल रही थी। इसी दौरान, सिंघपुरा की दिशा से तेज गति में आ रही एक कार ने उसे जोर से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार भी सड़क से नीचे रैंप में गिर गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत लड़की को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया, लेकिन अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ पांवटा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है, और पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles