21.2 C
New York
Thursday, November 5, 2026

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 में स्मैक बेचती महिला गिरफ्तार… 

पढ़े कैसे महिलाएं बढ़ा रही नशा कारोबार आगे …

Ashoka Times…5 सितंबर 2025

पांवटा साहिब का वार्ड नंबर 9 और 10 पहले से ही स्मैक बेचने का गढ़ रहा है । यहां पर कई साल पहले महिलाओं ने इस धंधे को बेखौफ आगे बढ़ाया, लेकिन अब सरकार और पुलिस मिलकर उन महिलाओं पर कार्रवाई कर रही है जो इस बेहद गंदे धंधे में संलिप्त है।

04 सितंबर 2025 को डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम ने वार्ड नंबर 10 देवी नगर में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने काजल पत्नी रोहित मलिक निवासी वार्ड नंबर 10 को काबू किया। पुलिस जांच में काजल के कब्जे से 5.11 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपिया को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दे की पावटा साहिब में तीन दर्जन के करीब युवा स्मैक की चपेट में आने के कारण अपनी जान गवा चुके हैं। सबसे अधिक समय की चपेट में युवा पीढ़ी ही आई है बताया जा रहा है कि जब से महिलाएं स्मैक बचने के धंधे में उतरी हैं तब से स्मैक की खपत दोगुनी से भी अधिक हो गई है। कॉलेज, स्कूल और उद्योगों के बाहर अक्सर यह महिलाएं स्मैक का धंधा करते देखी जा सकती है।

आपको बता दे कि वार्ड नंबर 10 में एक दर्जन के करीब विशेष जाति से संबंध रखने वाले परिवार इस धंधे में सन्लिप्त हैं। करोड़ों की संपत्तियां अवैध तरीके से बनाई गई है । दिल्ली राजस्थान और हिमाचल पुलिस की लगातार कोशिशों के बावजूद स्थल पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पाई है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles