23.2 C
New York
Friday, October 16, 2026

नियंत्रण खो बाइक से गिरा व्यक्ति….दर्दनाक मौत

Asokatime’s… 18 September

उपमंडल पांवटा साहिब धौलाकुआं में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान संजय 40 वर्षीय निवासी कमरउ के रूप में हुई है संजय सुदावाला में कबाड़ी की दुकान चलाता था।

जानकारी के अनुसार संजय बीती रात करीब सवा10बजेमोटरसाइकि(PB07BH7735) पर सवार होकर सुदावाला से धौलाकुआं की तरफ जा रहा था।तेज रफ्तार होने के चलते वो बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और एनएच 07 पर बहुत बुरी तरीके से गिरा।

मौके पर मौजूद प्रेम चंद ने बताया कि वह दौड़कर बाइक सवार के पास पहुंचे, जिसे सिर पर गहरी चोट लगी थी। पूछने पर उसने अपना नाम संजय निवासी कमरऊ बताया। इसके बाद मौके पर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए।कार में पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वही, माजरा थाना में दुर्घटना का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा बाइक चालक की तेज रफ्तारी की वजह से हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles