13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

नशा तस्कर का भंडाफोड़…एक दम्पति और युवती सहित 9 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार…

Ashoka time’s…12 December 25

राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में नशा तस्करी पर नकेल कसते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 9 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक दम्पति और एक युवती भी शामिल है।

पहली कार्रवाई ढली में उस समय हुई जब पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक होटल में चिट्टे की सप्लाई की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने ढली बाईपास पर एक निजी होटल के कमरे नंबर 201 में दबिश दी और 12.960 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर पांच लोगों साहिल (27) निवासी सेक्टर-38 चंडीगढ़, शुभम चौधरी (25) निवासी समालखा पानीपत, अंकिता नेगी (26) निवासी बसताधार ननखड़ी, लालित चौहान (32) और उसकी पत्नी महिमा चौहान (27) निवासी चौपालको गिरफ्तार कर लिया। ढली थाना में इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

दूसरी बड़ी कार्रवाई रामपुर उपमंडल की डिटेक्शन टीम ने सैंज–सुन्नी रोड पर वाहन (HP 01AA-0787) को रोककर की, जिसमें बैठे तीन व्यक्तियों महेंद्र सिंह (39), दिवान सिंह (41) और महिंदर सिंह (42), तीनों निवासी निरमण्ड, कुल्लू के पास से 6.33 ग्राम चिट्टा मिला और उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ थाना कुमारसैन में मामला दर्ज किया जा रहा है।

इसके साथ ही ढली थाना में दर्ज एक पुराने मामले में कुलदीप कुमार (39) निवासी दुर्गापुर के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles