15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

डाइट में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला.,..

Ashoka time’s…15 May 24 

नाहन, 15 मई। प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा आज बुधवार को डाइट में प्राथमिक अध्यापकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में नाहन शिक्षा खंड के स्कूलों में कक्षा प्रथम व कक्षा द्वितीय में अंग्रेजी मीडियम आरंभ करने के दृष्टिगत शिक्षकों को पठन-पाठन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में 64 जेबीटी, 9 हेड टीचर और 7 सीएचटी अध्यापकों सहित कुल 80 अध्यापकों ने भाग लिया।

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नाहन महिमा दत्त शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यशाला शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश पर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन अन्य स्कूलों के अध्यापकों के लिए भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक पाठशालाओं में कक्षा प्रथम और कक्षा द्वितीय में मीडियम इंग्लिश आरंभ किया जा रहा है जिसके दृष्टिगत अध्यापकों को पठन-पाठन सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यशाला में नीलम शर्मा, देवराज व सुद राम शर्मा ने बतौर रिसोर्स पर्सन भाग लिया।

सभी राजनैतिक दल आदर्श आचार संहिता का पालन करें-सुमित खिमटा*

लाखों की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में संगड़ाह की पंचायत प्रधान निलंबित…

सिरमौर जिला में द्वितीय चुनावी पूर्वाभ्यास 23 और 24 मई को-सुमित खिमटा

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles