15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सभी राजनैतिक दल आदर्श आचार संहिता का पालन करें-सुमित खिमटा*

Ashoka time’s…15 May 24 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत एक जून को होने वाले मतदान के दृष्टिगत सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता की अनुपालना करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू की गई है जिसका सभी राजनैतिक दलों को पालन करना चाहिए। 

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा आज नाहन में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

सुमित खिमटा ने कहा कि भारतीय निर्वाचन अयोग द्वारा जारी लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 14 मई को नांमाकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, 15 मई को नामाकंन पत्रों की जांच की जायेगी जबकि नाम वापसी की तिथि 17 मई 2024 निर्धारित की गई है। एक जून को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है जबकि 4 जून 2024 को मतों की गणना की जायेगी।

उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से चुनाव के दौरान आयोजित होने वाली रैलियों, चुनावी सभाओं तथा चुनावी कार्यक्रमों के दौरान आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने चुनावी सभाओं और चुनावी रैलियों के लिए निर्धारित स्थलों की अग्रिम स्वीकृतियां निर्धारित प्रपत्र भर कर समय पर आवेदन करने के लिए भी कहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से एक जून को होने वाले मतदान के लिए अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का भी आग्रह किया ताकि मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।

तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने इस अवसर पर बैठक का संचालन करते हुए चुनाव सम्बन्धी विभिन्न जानकारियां प्रदान की।

कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद, भाजपा प्रतिनिधि संजय गोयल, बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद, सीपीआईएम के प्रतिनिधि राजेन्द्र ठाकुर व निर्वाचन विभाग की ओर से तेजिन्द्र ठाकुर, जगत राम व अन्य उपस्थित रहे।

लाखों की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में संगड़ाह की पंचायत प्रधान निलंबित…

सिरमौर जिला में द्वितीय चुनावी पूर्वाभ्यास 23 और 24 मई को-सुमित खिमटा

शानदार रहा गुरु नानक मिशन स्कूल का सीबीएसई बोर्ड में प्रदर्शन…

सीबीएसई कक्षा 10 और 12 में रहा 100% रिजल्ट….द रोज आर्किड वर्ल्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles