12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

ट्रैवल एजेंट के साथ मारपीट… आरोपी फरार… मामला दर्ज 

Ashoka time’s…5 January 24 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के थाना हरोली के तहत घालूवाल में ट्रैवल एजेंट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार जगमोहन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी दौलतपुर ढक्की, हरोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने विशाल कुमार निवासी 154 बी1 सेक्टर-2 नया नंगल पंजाब को वर्क वीजा पर कुवैत भेजा था, लेकिन कंपनी से उसे 12-13 दिन बाद वापस भारत भेज दिया। इसके बाद विशाल ने उनके खिलाफ थाना सदर में शिकायत दी। जिसपर दोनों पक्षों को 3 जनवरी दिन बुधवार को थाने में बुलाया गया।शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलिस के सामने दोनों पक्षों का समझौता हुआ।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब 10:45 बजे वह अपनी गाड़ी में ऊना की ओर से अपने घर दौलतपुर ढक्की जा रहे थे। उसने साथ गाड़ी में दो अन्य लोग भी गाड़ी में सवार थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वे घालूवाल चौक से थोड़ा आगे पहुंचे तो विशाल कुमार ने उनके आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। जगमोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि जब वह गाड़ी से उतरा की आरोपी विशाल अपने दो साथियों के साथ बाहर आया और बहसबाजी करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसके सिर पर बोतल मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी अपने साथियों सहित गाड़ी में बैठकर वहां से फरार हो गया। कहा कि गाड़ी में बैठे दो साथी उसे इलाज के लिए ऊना अस्पताल लेकर गए। डीएसपी हरोली ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

बेसहारा बच्चों के लिए बनी सहारा “सुखाश्रय योजना” -विनय कुमार 

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने पर 18 मार्च तक हाईकोर्ट ने लगाया स्टे…

मुख्यमंत्री का नाहन चैगान में 6 जनवरी को विशाल कार्यक्रम

31 पदों पर शास्त्री अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती…

रेणुका जी क्षेत्र के मायना बाग़ में एक करोड़ की लागत से बनेगा डॉक्टर प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles