13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

रेणुका जी क्षेत्र के मायना बाग़ में एक करोड़ की लागत से बनेगा डॉक्टर प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम 

Ashoka time’s…4 January 24 

नाहन 4 जनवरी। रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के मायना बाग में एक करोड रुपए की लागत से डॉक्टर प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इस खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा श्री विनय कुमार ने यह जानकारी आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान थाना खेगवा में जन समस्याएं सुनते हुए दी।

उन्होंने स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए की धनराशि मुहैया करवाने के लिए प्रदेश के लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार जताया है।

श्री विनय कुमार ने कहा कि आज सुनी गई समस्याओं में से अधिकतर मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया है, बाकी शेष को शीघ्र निपटारे के लिए सम्बंधित विभाग को भेजा जा रहा है।

उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा श्री विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है जिसके तहत 8 जनवरी को हरिपुरधार से श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लिए यह कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सरकार क़ी जन हितेषी योजनाओं और कार्यकर्मों की व्यापक जानकारी जनता को देने के साथ ही उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान मौके पर करने के प्रयास किये जायेंगे।

विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि मण्डलों ने भी आज विनय कुमार से भेंट कर अपनी समस्या से उन्हें अवगत करवाया।

विनय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

सुक्खू सरकार को बड़ा झटका सीपीएस को नहीं होगी मंत्रियों जैसी शक्तियां….

सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित बनायें अधिकारी -विनय कुमार

बीते वर्ष में 34 हज़ार से अधिक लोगों की कि गयी”मुफ्त स्वस्थ जाँच

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 4 जनवरी से 6 जनवरी तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles