20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया 18 अक्तूबर से 5 नवम्बर….सुमित खिमटा

Ashoka time’s…9 October 23 

सिरमौर जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में हुई आकस्मिक रिक्तियों को भरने के लिये उप-चुनाव करवाए जाने हैं। इसके लिये जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) सुमित खिमटा ने एक आदेश जारी करते हुए निर्वाचन के संचालन के लिये खण्ड विकास अधिकारी राजगढ़, पांवटा साहिब, नाहन, संगड़ाह तथा तिलोरधार को उनके क्षेत्राधिकार अनुसार रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया हे। साथ ही ग्राम पंचायत हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करने के लिये भी प्राधिकृत किया गया है।

निर्वाचन कार्यक्रम का नोटिस जारी करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड राजगढ़ की शिलांजी ग्राम पंचायत में उप-प्रधान का पद भरा जाना है। पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-एक में सदस्य का पद, मुगलावाला करतारपुर के वार्ड संख्या एक में सदस्य, माजरा के वार्ड संख्या एक में सदस्य तथा भनेता हल्दवाड़ी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या चार में ग्राम पंचायत सदस्य के पद भरे जाने हैं। नाहन की सलानी कटोली ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर पांच में सदस्य, संगडाह की लुधियाना ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर एक में सदस्य, ग्राम पंचायत माशू के वार्ड नम्बर दो में ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिये निर्वाचन होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नामांकन पत्र अभ्यर्थी अथवा उसके प्रस्थापक द्वारा 18,19 तथा 20 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 11 बजे से सांय 3 बजे तक ग्राम पंचायत मुख्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करवाए जा सकेंगे। प्रस्तुत किये गए नामांकन पत्रों की संविक्षा 21 अक्तूबर 2023 को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता वापिस लेने के नोटिस अभ्यर्थी द्वारा लिखित रूप में प्राधिकृत प्रस्थापक द्वारा 25.10.2023 को प्रातः 10 बजे से सांय 3 बजे तक परिदत किये जा सकेंगे। अभ्यर्थिता वापिस लेने के लिये निर्धारित समय के अवसान के तुरंत पश्चात निर्वाचन प्रतीत आबंटित किये जाएगें तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नामों की सूची अपने आने कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पान की जाएगी।

सुमित खिमटा ने कहा कि निर्वाचन करवाए जाने की स्थिति में मतदान 5 नवम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक होगा।

एचजीटीयू(HGTU) की नई इकाई का गठन…सर्वसम्मति से वीरभद्र नेगी बने अध्यक्ष…

संगडाह के अंतर्गत हरिपुरधार में आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम*

संदिग्ध हालत में बरामद महिला का शव… मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

*अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का पांवटा साहब में हुआ आयोजन*

संगड़ाह क्षेत्र में करीब 21 घंटे गुल रही बिजली, लोगों ने झेली मुश्किलें…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles