Ashoka Times…8 August 23 paonta Sahib
पांवटा में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति से 195 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी की पहचान जगदीप सिंह 32 वर्षीय पुत्र कमलजीत सिंह निवासी गांव हरिपुर टोहाना डा0 शिवपुर तहसील पांवटा साहिब के तौर पर हुई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जगदीप सिंह नशीले कैप्सूल बेचने का धंधा करता है जो इस समय भुंगरणी से हरिपुर टोहाना की ओर पैदल आ रहा है ओर लाल रंग की टी शर्ट पहन रखी है जिसके पास से काफ़ी मात्रा मे नशीले कैप्सूल बरामद हो सकते है।
पुलिस मौके पर मौजूद रही और लाल रंग की टी शर्ट पहने व्यक्ति को भुंगरणी से हरिपुर टोहाना की ओर आते देख नाम पूछा। व्यक्ति ने अपना नाम जगदीप सिंह बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 195 नशीले कैप्सूल* ब्रामद हुए। आरोपी जगदीप सिंह उपरोक्त के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला मे NDPS ACT की धारा मे मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।
पांवटा साहिब में इनरव्हील क्लब कर रहा महिलाओं की इस तरहां मदद…अंजू वर्मा
18 वर्षीय ने रची अपनी दोस्त की हत्या की साज़िश जंगल में बुलाकर की हत्या… यूं चढ़ा पुलिस के हत्थे
आई फ्लू के मरीजों में तेजी से फैल रहा संक्रमण… बच्चे भी चपेट में …पढ़िए कैसे करें बचाव
ABVP संगड़ाह College unit ने सड़क पर किया धरना प्रदर्शन …

