13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

कार दुर्घटनाग्रस्त में 2 महिलाओं सहित चालक की घटनास्थल पर मौत…

Ashoka time’s…7 January 24 

शिलाई। सिरमौर जिला के उपमंडल शिलाई मे हुए दर्दनाक कार हादसे में 2 महिलाओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार सायं करीब 6 बजे शिलाई-पंदयाठ Road पर अछोटी के समीप तीखी कैंची पर HP85 -0911 Alto Car अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी में जा गिरी है ।

Car Driver 25 वर्षीय कपिल गांव भटनोल, 65 वर्षीय छुम्मा गांव भटनोल, 25 वर्षीय शांति देवी गांव घासण, 45 वर्षीय जग्गो देवी गांव भटनोल व 39 वर्षीय इंद्रा देवी गांव टिम्बी सहित पांच लोग इसमे सवार थे। जानकारी के अनुसार Accident में 65 वर्षीय छुम्मा गांव भटनोल व 45 वर्षीय जग्गो देवी गांव भटनोल की घटनास्थल पर ही Death हो गई। शव Postmortem के बाद परिजनों को सौंपे जाने के बाद आज मृतकों का अंतिम संस्कार हुआ। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है और इलाके के पंचायत प्रतिनिधियों व नेताओं ने घटना पर गहरी संवेदना जताई। Car Driver कपिल व शांति देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है, दोनों को शिलाई अस्पताल से हायर सेंटर के रैफर किया गया है। वहीं तीसरी घायल इंद्रा देवी की हालत स्थिर बताई जा रही है,जो शिलाई अस्पताल में उपचाराधीन है। SHO Shillai प्रीतम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि, अछोटी के समीप आल्टो गाड़ी की सूचना प्राप्त हुई, जिसमे चालक व चार महिलाओं सहित पांच लोग सवार थे। दो महिलाओं की मौके पर मौत हुई है, चालक व एक महिला की हालत गंभीर है जिनको शिलाई से हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है। Police हादसे के कारणों को लेकर तहकीकात कर रही है।

सड़क निर्माण में हो रहा घटिया सामग्री का इस्तेमाल…एसडीएम को शिकायत….

पांवटा साहिब की कल्पना ने भरी उड़ान, राष्ट्रीय हॉकी के लिए चयनित..

खंड संगड़ाह में संपन्न हुआ श्री राम मंदिर पूजित अक्षत वितरण अभियान…2फरवरी को निकलेंगी पहली यात्रा 

मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles