Ashoka Times…6 August 23 paonta Sahib
पांवटा साहिब में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता नसीमा बेगम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इस मौके पर उन्होंने खाद्य आपूर्ति निगम में मनोनीत डायरेक्टर बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
पाँवटा साहिब में सीएम सुक्खू का आभार जताने और नसीमा बेगम के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित इस कार्यक्रम में जहां निदेशक नसीमा बेगम को सम्मानित किया गया वहीं एक महिला कार्यकर्ता को यह सम्मान देने के लिये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया गया।
इस मौके पर नसीमा बेगम ने कहा कि उन्हे जो सम्मान दिया गया है वह सम्मान पांवटा साहिब की जनता को दिया गया सम्मान है, इसके लिये वह प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल की गहराई से आभार प्रकट करती है और उन्हे भरोसा दिलाती हूं कि वह अपनी जिम्मेवारी पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि
कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं को सशक्त बनाती है। साथ ही उन्होने कहा कि सीएम सुक्खू सरकार ने 8 माह के कार्यकाल में ही कई जनहितैषी निर्णय लिए हैं। कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। महिलाओं को भी सम्मान राशि जल्द दी जाएगी। सुक्खू सरकार ने आपदा के दौरान लोंगों के नुकसान की भरपाई के लिए मिलने वाली राहत में कई गुणा बढोतरी की है। जिसे पहले घर के नुकसान पर 10 हजार तक मिलते थे, अब आंशिक नुकसान पर भी एक लाख रुपए तक की राशि दी जाएगी। ये जनता की सरकार है और सीएम सुक्खू हमेशा आम आदमी की चिंता करने वाले सीएम है। इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गजब… ऐसे कर रहे दुकान पर बैठकर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक…आप भी पढ़ कर रह जाएंगे हैरान
ट्रक यूनियन पांवटा ने कहा हम प्रदेश सरकार के साथ हैं। आपदा राहत कोष में दिए 2.51 लाख रुपये भेंट
सिरमौर में 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष-सुमित खिमटा
जल शक्ति विभाग का कारनामा…बिना NOC खोद डाली शहर की सबसे सुंदर सड़क…

