11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

कलयुगी बेटे ने पिता ली जान…आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

Ashoka time’s…30 April 24

जिला हमीरपुर जनपद के पुलिस थाना भोरंज के तहत बेटे द्वारा एक शर्मसार घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यहां गांव घलेड़ा में बेटे ने अपने ही पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

आज सुबह 9 बजे 80% झुलस चुके पिता रघुवीर सिंह की मौत हो गई। रघुवीर सिंह ने टांडा में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार शव को गांव लाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले गुरुवार रात्रि मामूली कहासुनी होने पर बेटे ने अपने पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिस पर पिता ने भोरंज पुलिस थाने में बेटे पर मुकदमा दर्ज करवा दिया। जानकारी के अनुसार रघुवीर सिंह पुत्र कीतो राम ने शिकायत में बताया था कि उसके बेटे पम्मू से किसी बात को लेकर उनकी बहसबाजी हो गई।
बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि उसके बेटे ने पेट्रोल की बोतल उठाकर उसके ऊपर डाल दी और आग लगा दी।

इससे रघुवीर सिंह आग से झुलस गया। परिजन उपचार के लिए रघुवीर को भोरंज अस्पताल लाए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर अस्पताल रैफर कर दिया था। खराब हालत को देखते हुए टांडा रैफर किया, जहां आज सुबह ही रघुवीर सिंह ने दम तोड़ दिया।

सिरमौर पुलिस की बड़ी कामयाबी….पंजाब से जुड़े ड्रग्स माफिया के तार पुलिस ने किया गिरफ्तार…

85 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग वोटरों को घर से वोट करने की सुविधा

पांवटा साहिब की गोजर अडायन पंचायत में मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक…

पांवटा साहिब की गोजर अडायन पंचायत में मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक…

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles