11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सिरमौर पुलिस की बड़ी कामयाबी….पंजाब से जुड़े ड्रग्स माफिया के तार पुलिस ने किया गिरफ्तार…

सिरमौर पुलिस की बड़ी कामयाबी….पंजाब से जुड़े ड्रग्स माफिया के तार पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Ashoka Times…29 April 2024

सिरमौर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है कुछ दिनों पहले एक ड्रग्स माफिया को गिरफ्तार किया गया था जिसके तार सीधे पंजाब के एक व्यक्ति से जुड़ रहे थे जब जांच की गई तो पंजाब से ड्रग्स हिमाचल में आने का मामला सामने आया।

पुलिस थाना सदर थाना नाहन द्वारा ड्रग्स मामले में आरोपी सम्राट चौहान उर्फ वासु से प्राप्त सूचना के आधार पर एक अन्य आरोपी रमनदीप सिंह @ रमन बाजवा, निवासी जिला तरणतारण, पंजाब, उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गौरतलब है कि आरोपी सम्राट चौहान उर्फ वासु नशे की खेप को रमनदीप सिंह @ रमन बाजवा उपरोक्त से ही लेकर आता था । पुलिस टीम द्वारा आरोपी सम्राट चौहान उर्फ वासु तथा रमनदीप सिंह के बैंक खातों की छानबीन / जांच करने पर इन दोनों के बीच काफी मात्रा में पैसों का लेन-देन होना पाया गया है । उक्त गिरफ्तार आरोपी रमनदीप सिंह को दिनाँक 28 अप्रैल को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दिनांक 02 अप्रैल तक 05 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज गया है । मामले आगामी अन्वेषण जारी है ।

आज के समय में युवाओं द्वारा मादक पदार्थों का सेवन समाज के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है । युवाओ का एक बड़ा वर्ग इसकी चपेट में आ गया है । हेरोइन, अफीम, गांजा, ब्राउन शुगर, हशीश, भांग जैसे नशीले पदार्थो का सेवन करके लोग अपना जीवन खराब कर रहे है । इसलिए लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों के व्यवहार पर विशेष ध्यान दें तथा बच्चों के बदलते हुये व्यवहार को मद्देनजर रखते हुये यह भी ध्यान दें कि उनका बच्चा किस रास्ते पर जा रहा है और वह क्या कर रहा है ताकि समय रहते उन्हे नशे के चंगुल में फसने से बचाया जा सके ।

जिला सिरमौर पुलिस नशे के जड़ से खात्मे के लिए पूर्णतया दृड़ संकल्प है । इसी कड़ी में जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के कारोबारियों के विरुद्ध, ज़ीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुये सख़्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । सिरमौर की स्थानिय जनता से भी आग्रह किया जाता है कि नशे के कारोबारियों को पकड़वाने के लिए पुलिस का सहयोग करें तथा DRUG FREE HIMACHAL APP के माध्यम से कोई भी व्यक्ति नशे के बारे में शिकायत दर्ज करवा सकता है जिस पर पुलिस द्वारा तुरन्त कार्यवाही की जाएगी तथा इस प्रकार की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान भी पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी।

85 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग वोटरों को घर से वोट करने की सुविधा

शिक्षकों सहित लगभग 350 बच्चों ने आपदाओं पर बुनियादी प्रशिक्षण किया हासिल…

पांवटा साहिब की गोजर अडायन पंचायत में मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरूक…

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा एएसआई सस्पेंड…14 दिन की जेल

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles