10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…

Ashoka Times…

पांवटा साहिब में एक दुखद घटना सामने आई है जिसमें 27 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई बताया जा रहा कि घर में पंखे को छूते ही उसे करंट लग गया।

मिली जानकारी के अनुसार उपेंद्र शर्मा पुत्र मदन शर्मा उम्र 27 वर्ष स्थाई निवासी बिहार का बताया जा रहा है । बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे तारूवाला के नजदीक बाबा की कुटिया में फर्राटा पंखे को उठाकर पीछे कर रहा था उसी वक्त इसको जोरदार करंट लग गया जिसके बाद अस्पताल लाया गया लेकिन इस युवक को बचाया नहीं जा सका।

बता दें कि बरसात के मौसम में करंट से मरने की संख्या बढ़ जाती हैं क्योंकि बारिश के कारण बहुत जल्दी करंट अर्थ ले लेता है और उसकी चपेट में आने वाला कोई भी व्यक्ति अपनी जान गवा सकता है। विद्युत विभाग भी लोगों से अपील कर चुका है बरसात के मौसम में किसी भी बिजली के खंभे के नजदीक ना जाएं उसे न छुएं ।

व्यक्ति पर तेजधार दरांट से किया वार बाजू व अन्य हिस्सों में गहरे घाव… पुलिस ने किया मामला दर्ज 

सनसनी…पांवटा साहिब शहर के बीचोबीच प्रवासी मजदूर की हत्या ?…लूटपाट के चलते हमला..! 

नगर परिषद पार्किंग में अवैध तरीके से बनाई जा रही दुकाने… 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles