10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

व्यक्ति पर तेजधार दरांट से किया वार बाजू व अन्य हिस्सों में गहरे घाव… पुलिस ने किया मामला दर्ज

Ashoka time’s….21 July 23 संगड़ाह

उपमंडल संगड़ाह की सांगना पंचायत के भल्टा गांव में दो लोगों में हुई मारपीट व तेजधार हथियार दरांट से हमले को लेकर Police Satation संगड़ाह में FIR दर्ज की गई। झगड़े में भल्टा निवासी विक्रम सिंह के घायल होने पर गुरुवार सांय परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत इलाज के लिए संगड़ाह अस्पताल लाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां मौजूद Medical Officer अथवा डॉक्टर ने उसके शरीर, बाजू व अन्य हिस्सों में गहरे घाव देखकर शक के आधार पर इसकी सूचना पुलिस थाना संगड़ाह को दी। पुलिस टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायल विक्रम सिंह से पूरी जानकारी हासिल की और MLC के बाद घायल विक्रम सिंह के बयान कलमबद्ध किए।

ब्यान मे विक्रम ने कहा कि, यह अपने छोटे भाई पिंकू के साथ केलवाड नाला में घर बनाने के लिए चिनाई के पत्थर निकाल रहा था उसी दौरान इसी गांव का सुरेश पुत्र मोहीराम व प्रकाश वहां पर आये और लेकर उनके साथ बहस बाजी व गाली-गलौज करने लगे। इसके साथ ही सुरेश ने उस पर दरांट से वार कर दिया जिससे वह घायल हुआ। विक्रम के भाई पिंकू व प्रकाश ने बीच-बचाव कर सुरेश के हाथ से दरांट को छुड़ाया। इसके बाद भी सुरेश गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी दे रहा था। DSP संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि, आरोपी सुरेश के खिलाफ IPC की धारा 324, 506 के मामला दर्ज किया गया है। Medical के बाद मामले की तहकीकात जारी है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles