10 C
New York
Sunday, October 18, 2026

कच्चे मकान की छत गिरने से 2 साल का बच्चा आया चपेट में….

स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार….

Asokatime’s… 12 September 

जोगिंदरनगर उपमंडल में एक कच्चे मकान की छत अचानक ही गिरने से 2 साल का बच्चा उसकी चपेट में आकर घायल हो गया है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत तलकेहड़ के मचकेहड़ गांव में स्थानीय निवासी सुनील कुमार के कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। कच्चे मकान में पहले ही दरारें आ चुकी है और परिवार में 6 सदस्य एक ही कमरे में अपना गुजर- बसर कर रहे है।

हैरानी की बात यह है कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के बड़े बड़े दावे करते नहीं थकती कि हर गरीब को पक्का मकान दिया जा रहा है, लेकिन अभी भी हालत ऐसे बने हुए है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मामला हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला का है।

सुनील ने बताया कि उनके रहने के लिए सिर्फ एक ही कमरा है मकान की बाकी की छत भी गिरने की कगार में है। सुनील कुमार पेशे से टैक्सी चालक है।उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles