Home / Crime/ Accident / एक महीने बाद पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय का शव…Police स्टेशन से 100 मीटर दूर..

एक महीने बाद पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय का शव…Police स्टेशन से 100 मीटर दूर..

एक महीने बाद पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय का शव…Police स्टेशन से 100 मीटर दूर..

Ashoka Times…27 May 23 

animal image

पिछले 1 महीने से लापता युवक का शव कसुम्पटी पुलिस स्टेशन के साथ लगते जंगल में पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान अभिषेक 17 वर्षीय पुत्र वीर सिंह निवासी बाली कोटी, तहसील शिलाई के तौर पर हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक शिमला में रह रहा थाऔर संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब हो गया।युवक शिमला शहर से 29 अप्रैल से लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर इसकी तलाश शुरू की।

animal image

पुलिस के अनुसार युवक को आखिरी बार 29 अप्रैल की सुबह साढ़े 9 बजे रानी ग्राउंड, कसुम्पटी के पास देखा गया था। उसके बाद युवक को किसी ने नहीं देखा। ऐसे में परिजनों का आरोप है कि इसे मारकर पेड़ से लटकाया गया है। ऐसे में इस मामले की हाई लेवल पर जांच होनी चाहिए।

हैरानी की बात ये है कि पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शव यहां पेड़ पर काफी दिनों से लटका होगा। चौंकाने वाला पहलू ये है कि पुलिस कर्मी जिस युवक को पूरे प्रदेश में ढूंढ रही थी, उसका शव पुलिस स्टेशन के पास ही पेड़ पर लटका हुआ था।

शिमला के एसपी संजीव गांधी का कहना है कि युवक ने सुसाइड किया या फिर उसकी हत्या हुई, इसकी जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा।

सरकार ने किए 90 स्कूल बंद पढ़िए क्या है बड़ी वजह…

शहीद कल्याण सिंह मेला आयोजन को लेकर अधिकारियों को हाईकोर्ट की लताड़…

दुखद…फ्लू से करीब 154 बच्चों की मौत…2.7 करोड़ लोग फ्लू से पीड़ित 

45 पेटी अवैध शराब बरामद… दो व्यक्ति को गिरफ्तार…

आग की चपेट में आई…45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत…

पांवटा साहिब में विकास कार्य चढ़ रहे भ्रष्टाचार की भेंट..

डॉक्टरों की स्वास्थ्य मंत्री से बैठक रही बेनतीजा…डॉक्टर करेंगे पेन डाउन हड़ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons