Home / Crime/ Accident / पांवटा साहिब में द्वारा पार्क तोड़फोड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार*

पांवटा साहिब में द्वारा पार्क तोड़फोड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार*

पांवटा साहिब में द्वारा पार्क तोड़फोड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार*

04 फरवरी, 2026*

पुलिस थाना पांवटा साहिब ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व चोरी के मामले में गुरदीप सिंह निवासी वार्ड नं. 3 बद्रीपुर तथा जयदीप सिंह निवासी वार्ड नं. 1 बद्रीपुर, पांवटा साहिब को गिरफ्तार किया है।

पांवटा साहिब नगर परिषद द्वारा उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ पार्क तोड़ने की शिकायत उपरांत एफ आई आर हुई थी।

23 अक्टूबर को नगर परिषद पांवटा साहिब के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था, जिसमें फ्रेंड्स कॉलोनी वार्ड नं. 1 स्थित नगर परिषद के पार्क की चारदीवारी, रास्ता व टिन शेड को जेसीबी मशीन से तोड़ने तथा पार्क में लगे सामान की चोरी करने की शिकायत थी। इस संबंध में अभियोग संख्या 239/2025 धारा 3 PDP Act व 303(2), 332(c), 3(5) BNS के तहत पंजीकृत किया गया।

अन्वेषण में पाया गया कि भूमि मालिक की मृत्यु के बाद उसके वारिस गुरदीप सिंह ने अपने साथी जयदीप के साथ मिलकर बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के सरकारी पार्क को तोड़ने की योजना बनाई और पार्क की तोड़फोड़ कर सामान चोरी कर लिया। जांच के दौरान CCTV फुटेज की भी सहायता ली गई।

मामले में पर्याप्त साक्ष्य एकत्र होने के उपरांत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से पार्क को तोड़ने में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन व दो ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। आरोपी पुलिस हिरासत रिमांड पर हैं तथा चोरी किए गए सामान की बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।

सिरमौर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons