13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

इस तरह परिवार की आर्थिकी को मजबूत कर रहे मेहरबान..

पढ़िए भंगानी पशु चिकित्सालय से कैसे मिली मदद…

Ashoka Times….27 जनवरी 

पोल्ट्री डेवलपमेंट स्कीम के अंतर्गत पशु चिकित्सालय भगानी से 30 चूजे मेहरबान पूत्र फकीरिया ग्राम मैहरूवाला को वितरित किए गए थे इसके साथ ही उनके बारे में मुर्गी पालन के बारे में जानकरी भी दी गई थी जिसके बाद मेहरबान द्वारा मुर्गी पालन का काम शुरू कर दिया कुछ समय बाद अब उनकी अच्छी कमाई हो रही है ।

उन्होंने बताया कि जून 2021 में भगानी पशू चिकित्सालय से 30 चूजे उन्हें दिए गए थे। ये चूजे बेहद अच्छी नस्ल के निकले जिसके कारण उन्हें काफी आर्थिक फायदा भी मिला। उन्होंने बताया कि सिर्फ 6 महीने में ही ना केवल उनका वजन 4 से 5 किलो हो गया बल्कि मुर्गियां अंडे भी देने लगी उन्होंने अब तक अपने इस छोटे से रोजगार द्वारा 25 से 26 हजार रूपए कमाए हैं ।

उन्होंने बताया कि अब भी उनके पास अट्ठारह के करीब मुर्गियां और मुर्गे हैं मुर्गियां अभी अंडे दे रही हैं 10 रूपये के हिसाब से मुर्गियों के अंडे वह बेच रहे हैं इस छोटे से रोजगार के कारण उन्हें काफी आर्थिक मदद अपने परिवार को चलाने में हुई है उन्होंने बताया कि कई मुर्गों को 1000 से 1100 तक बेचा है नस्ल बेहतरीन होने के कारण न केवल उनकी मुर्गियों का वजन बढ़ा बल्कि अच्छी क्वालिटी के अंडे भी उनको मिले।

उन्होंने भंगानी चिकित्सालय के डॉक्टर निकुंज गुप्ता का भी आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब ने न केवल उन्हें मुर्गी पालन की जानकारी दी बल्कि 30 बेहतरीन नस्ल के चूजे भी मुहैया करवाए उनके परिवार के आर्थिक स्थिति को सुधारने में काफी मदद मिली है वह अब भी इस मुर्गी पालन को आगे बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles