13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

महिलाओं को कैसे मिले पैंशन सुविधा आज हो सकता है साफ…

Ashoka Times….27 जनवरी 

आज की बैठक में देखा जा रहा है कि प्रदेश में 18 से 60 साल की कुल कितनी महिलाएं हैं। यदि सभी को 1500 रुपए मासिक दिया गया तो इससे राज्य सरकार पर सालाना कितने करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। यह राशि कैसे जुटाई जाए, क्योंकि हिमाचल पर पहले ही 71 हजार करोड़ का कर्ज हो चुका है। महिलाओं से किए वादे को पूरा करने के लिए कैबिनेट सब कमेटी कुछ और सुझाव भी CM को दे सकती है।

कांग्रेस ने दी थी 1500 की गारंटी कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए जनता को 10 गारंटियां दी थीं। उनमें महिलाओं को 1500 रुपए की गारंटी अहम है। सरकार का दावा है कि इस वादे को जल्द पूरा किया जाएगा। यह वादा कैसे पूरा होगा, इसकी तस्वीर कुछ हद तक आज साफ हो सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles