15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया जिला सिरमौर को नजरअंदाज… सुखराम 

Ashoka Times…13 August 23 paonta Sahib 

भाजपा के पूर्व मंत्री एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सिरमौर जिला को इस आपदा की घड़ी के दौरान नजरअंदाज किया है, उन्होंने कहा हाल ही में जो सिरमौर जिला में बादल फटने की दर्दनाक घटना हुई, जिसमे पांच लोग मर गए, सैकड़ो पेड़ जड़ से उखड़ गए और फंसले तबाह हो गई और दुख की बात तो यह है कि सरकार का एक भी राजनीतिक प्रतिनिधि अभी तक मौके का जायजा लेने नहीं आया, कहां है सिरमौर जिला के मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता पूछ रही है।

बादल फटने की घटना के तुरंत बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल मौके पर पहुंचे और वहां हुए नुकसान का जायजा लिया, उसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और शिमला से सांसद सुरेश कश्यप ने भी मौके का जैसा लिया। विनोद जिसके परिवार के पांच सदस्य इस हादसे में मर गए और वह इस दुनिया में अकेले रह गए सरकार के किसी भी व्यक्ति ने उनको भी पूछने का कष्ट नहीं किया , यह गंभीर विषय है।

आपदा की इस घड़ी में जहां पूरे प्रदेश भर में तबाही हो रही है , पर सरकार जनता के साथ खड़ी तक नहीं है। हम मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं कि वह सिरमौर जिले में आए और जहां बादल फटा है उसका दौरा कर नुकसान का आंकलन भी करें और इस क्षेत्र में जितना भी नुकसान हुआ है जनता को मुआवजा देकर राहत पहुंचाने का कार्य करें।

गौरतलब सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल की ग्राम पंचायत मुगंलावाला के सिरमौरी ताल में बादल फटने से भारी तबाही हुई है।

अनियंत्रित होकर पिकअप गिरी, चालक गंभीर रूप से घायल, पीजीआई रेफर

10 वर्षीय बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ…ग्रामीणों में दहशत का माहौल…

विक्रमादित्य सिंह दो दिवसीय सिरमौर जिला के प्रवास पर,

हिमाचल में फिर बड़ा लैंडस्लाइड कई मकान और गौशाला आई चपेट में…

लैंडस्लाइड होने से सड़क के किनारे पार्क तीन गाड़ियां भूस्खलन की चपेट…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles