6.5 C
New York
Sunday, October 18, 2026

आतंकियों से मुठभेड़ में शिलाई के 25 वर्षीय प्रमोद नेगी हुए शहीद…

सुबह 9:00 बजे हुई थी मां-बाप से आखरी बात…

Ashoka Times…5 May 23 

शिलाई के रहने वाले शहीद प्रमोद नेगी जो कि जम्मू कश्मीर में पोस्टेड थे उनके शहीद होने के समाचार सामने आए हैं जिसके बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार तड़के आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शिलाई के 25 वर्षीय शहीद प्रमोद नेगी शहीद हो गये है। प्रमोद नेगी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे, सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद प्रमोद नेगी करीब 11:30 पर देश के लिए शहीद हो गए है।

कैसे बने अपने बच्चों की बेस्ट मॉम…पढ़िए पेरेंटिंग टिप्स… 

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा जिसकी चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गए और एक अधिकारी सहित चार घायल हो गए। आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल रवाना किया गया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक इलाके में आतंकियों का एक समूह घिरा हुआ है। मुठभेड़ अभी भी जाार है।

प्रमोद नेगी अपने पीछे अपने माता-पिता छोड़ गए है। प्रमोद नेगी का छोटा भाई नितेश नेगी भी 2018 में आर्म्स पंजाब में भर्ती हुआ है। दोनो भाई भारत माँ की सेवा में तत्पर है। बताया जा रहा है कि पहले सूचना आए कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई है जिसमे भारत के 2 जवान शहीद हुए है और चार जवान घायल हुए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद प्रमोद नेगी 2017 में “पेरा रेजीमेंट” में भर्ती हुआ थे और पिछले दो सालों से भारत की सुरक्षा करने वाली “स्पेशल फोर्स” (SF) में सेवाएं दे रहा थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी को “रेड कैप” से भी सम्मानित किया गया था।

ऐसा बताया जा रहा है कि शहीद प्रमोद नेगी ने सुबह 9:00 बजे के करीब अपने माता-पिता से बात की थी और उसके बाद वह सर्च ऑपरेशन पर निकल गये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles