10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहियकाओं के भरे जाएंगे रिक्त पद…

Ashoka time’s…30 September 23 

विकासखण्ड संगडाह के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों व वार्डाे की आंगनबाड़ी केन्द्रों में 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 18 आंगवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी संगड़ाह ईशाक मोहम्मद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी केन्द्र लाना पालर, कोयडा, चोरास, रणफुआ, मानल ,जबडोग, बडोल, भंगाडी में आंगनबाडी कार्यकर्ता के एक-एक पद रिक्त हैं। इसी प्रकार हलाईयों, भुवेरी, उँचा टिक्कर, पुन्नरधार, कुफटु, चोकन, भोण, कांडो, सांगना, उलाना, शिवपुर, धार टारण, रजाना, निहोग, काकोग, बडग, रणफुआ और टिकरी में आंगनबाडी सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जायेगा।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदक सादे कागज पर मांगे गये समस्त दस्तावेजों सहित 1 अक्तूबर से 20 अक्तूबर 2023 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास तथा आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तथा परिवार की वर्षिक आय 50 हजार रुपये या इससे कम होनी चाहिए।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि आवेदनर्ता अपने आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र जो कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार या उप मंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा जारी किया गया हो को संलग्न कर सकता है।

उन्होंने कहा कि सभी आवेदक बाल विकास परियोजना अधिकारी संगड़ाह के कार्यालय में सभी मूल दस्तावेजों के साथ 26 अक्तूबर 2023 को 10 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनायें, क्योंकि इसके लिए अलग से कोई भी पत्र जारी नहीं किया जायेगा।

सिरमौर में प्रथम अक्तूबर को विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित होगा-अभिषेक मित्तल 

मोटे अनाज को खान-पान में शामिल करना चाहिए-सुनील शर्मा

नाबालिग ने सौतेले पिता पर लगाए गंभीर आरोप… मामला दर्ज

दुःखद…राज्य सचिवालय कर्मचारी ने फंदा लगा की आत्महत्या…

रसोईघर में भड़की आग…चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles