16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

अंबाला फर्म के खिलाफ तीन लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

Ashoka time’s…10 may 23 

जिला सोलन पुलिस थाना नालागढ़ के तहत चेक में हेराफेरी कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 

पीड़ित महिला नीरू बाला ने बताया कि मेहता कॉलोनी के समीप उनकी नीरू ट्रेडिग कंपनी के नाम से दुकान है जिसे उसका बेटा चलाता था लेकिन उसकी मृत्यु के बाद पति जीके मेहता दुकान पर स्पेयर पार्ट का काम करता है। जिसका माल पिछले 20 साल से अंबाला की एक फर्म जसपाल सिंह से खरीदते है।

महिला के पति ने बताया कि इस बार भी माल की पेमेंट के लिए जसपाल सिंह को 12,092 व 16,645 रूपये के चेक दिए गए थे। जिसमें धोखाधड़ी कर 12,092 के चेक को 2,12,092 रुपये व 16,645 रूपये के चेक को 1,16,645 रूपये कर दिया गया है। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि करीब तीन लाख रुपये के चेक लगाए गए है जिसे तुरंत बैंक से आग्रह कर रुकवाया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अंबाला फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुकान मालिक से तीन लाख की धोखाधड़ी हुई है। वहीं अंबाला फर्म के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

पांवटा साहिब पहुंची सांसद पर लगे यौन शोषण की आग…शहीद स्मारक पर कैंडल मार्च …

स्कूली छात्राओं के साथ यौन शोषण के मामले में अध्यापक गिरफ्तार…!

10 मई को लगने वाला विद्युत कट कैंसिल…

10 मई को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित समय पर निपटाने अपने काम…

छुट्टी से वापस लौट रहा जवान अचानक हुआ लापता…पत्नी ने लगाई मदद की गुहार…

कोलर में अब इस गाड़ी से मिली शराब की 396 बोतलें… आरोपी फरार

स्कूल गई नाबालिका लापता… मां ने लगाई मदद की गुहार…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles