16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

प्रदेश के 250 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की तैयारी 

Ashoka time’s…10 may 23 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पहले बजट में हिमाचल के हर शिक्षा खंड के एक स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू करने की घोषणा की है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के करीब 250 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी।मंगलवार को निदेशालय की ओर से सभी शिक्षा उपनिदेशकों को पत्र जारी कर हर शिक्षा खंड से एक स्कूल को डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करने के लिए चयनित करने को कहा हैं।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के हर शिक्षा खंड में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार कर उसे नेशनल लाइब्रेरी के एक्सेस की सुविधा से जोड़ा जाएगा। विद्यार्थी ऑनलाइन ही अपने खंंड स्तर की लाइब्रेरी में बैठकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के जर्नल पढ़ सकेंगे। 

इसके अलावा कई किताबें और आर्टिकल भी ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में कमरे की क्षमता के अनुसार कंप्यूटर रखे जाएंगे। पहली से बारहवीं कक्षा की हर पुस्तक जो कि एनसीईआरटी से प्रकाशित है, को भी कंप्यूटर सिस्टम पर अपलोड किया जाएगा।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार करने की पहल की है। अब निदेशालय इस बजट घोषणा को पूरा करने में जुट गया है।

अंबाला फर्म के खिलाफ तीन लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

पांवटा साहिब पहुंची सांसद पर लगे यौन शोषण की आग…शहीद स्मारक पर कैंडल मार्च …

स्कूली छात्राओं के साथ यौन शोषण के मामले में अध्यापक गिरफ्तार…!

10 मई को लगने वाला विद्युत कट कैंसिल…

10 मई को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित समय पर निपटाने अपने काम…

छुट्टी से वापस लौट रहा जवान अचानक हुआ लापता…पत्नी ने लगाई मदद की गुहार…

कोलर में अब इस गाड़ी से मिली शराब की 396 बोतलें… आरोपी फरार

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles