15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

TGT कला, नॉन मैडिकल व मैडिकल के कुल 52 पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु काउंसलिंग..

Ashoka time’s…16 March 

उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा जिला सिरमौर गुरजीवन कुमार ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक TGT कला, नॉन मैडिकल व मैडिकल के कुल 52 पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु काउंसलिग की तिथि दिनांक 25 मार्च, 2023 निर्धारित की गई है । इसके अन्तर्गत जिला सिरमौर में क्रमशः TGT कला, मैडिकल व नॉन मैडिकल की काउंसलिंग दिनांक 25 मार्च, 2023 को उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा नाहन के कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आरम्भ होगी।

उन्होंने अवगत बताया कि प्रदेश में TGT (कला) के कुल 07 पदों की भर्ती हेतु अनारक्षित अन्य पिछड़ा वर्ग में 2 पदों के लिए जुलाई 2003 बैच व अनारक्षित अनुसूचित जन-जाति वर्ग के 1 पद के लिए जून, 2004 बैच के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा । इसी प्रकार स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों लिए आरक्षित अनुसूचित जाति वर्ग के 4 पदों के लिए अब तक के बैच तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

TGT (नॉन मैडिकल) के कुल 39 पदों की बैचवाइज भर्ती के लिए अनारक्षित सामान्य वर्ग के 13 पदों के लिए 1999 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के 4 पदों के लिए 2000 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के सामान्य वर्ग में 6 पदों के लिए अगस्त, 2002 बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के सामान्य वर्ग में 6 पदों के लिए 2005 बैच, व अनुसूचित जनजाति वर्ग में सामान्य वर्ग के 2 पदों के लिए अगस्त, 2007 बैच तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग (बी0पी0एल0) के 1 पद के लिए सितम्बर 2004 बैच, अनुसूचित जाति(बी0पी0एल0) के 1 पद के लिए 2007 बैच, अनुसूचित जनजाति वर्ग (बी0पी0एल0) के 1 पद के लिए सितम्बर, 2013 बैच के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा । स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों लिए आरक्षित कुल 5 पदों में सेअन्य पिछड़ा वर्ग में 2 पदों वअनुसूचित जाति वर्ग में 3पदों के लिए अब तक के बैच तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

TGT (मैडिकल) के कुल 6 पदों की बैचवाइज भर्ती के लिए अनारक्षित सामान्य वर्ग मेंअनुसूचित जनजाति वर्ग के 2 पदों के लिए 2006 बैच व स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों लिए आरक्षित कुल 4 पदों में से अन्य पिछड़ा वर्गमें1 पद तथा अनुसूचित जाति वर्ग में 3 पदों के लिए अब तक के बैच तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि जिला सिरमौर के सभी सम्बन्धित रोजगार कार्यालयों द्वारा जिन पात्र अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किये गये हैं, उन सभी को कॉल लैटर के माध्यम से काउंसलिंग के लिए बुलाया जा रहा है तथा यदि किसी अभ्यर्थी को कॉल लैटर प्राप्त नहीं भी होता है तो वह उप निदेशक प्रा0 शिक्षा नाहन के ब्लॉग ddeesirmour.blogspot.in पर भी अपना नाम व कॉल लैटर प्राप्त करके कॉउंसलिंग में भाग ले सकते हैं । बायो-डाटा फार्म व सभी अभ्यर्थिर्यों की सूची, अन्य वांछित दस्तावेजों की चैक लिस्ट व विस्तृत सूचना की जानकारी हेतु उप निदेशक प्रा0 शिक्षा नाहन के ब्लॉग ddeesirmour.blogspot.in पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

24 घंटे CCTV निगरानी में रहेगा सतौन…CRIME और चोरी की घटनाओं पर लगेगी लगाम….

पुलिस ने किया अवैध शराब का जखीरा बरामद… हरियाणा शराब की हो रही थी तस्करी …. आरोपी फरार..

पांवटा में छोटी बच्ची को जख्मी कर वाहन चालक मौके से फरार…मामला दर्ज

नाहन में जल्द बनेगा राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पुल..उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

संगड़ाह गश्त के दौरान युवक से 91 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार… जांच में जुटी पुलिस

ददाहू कोटालामोलर के जंगल में लगी भंयकर आग…आग बुझाने में जुटे ग्रामीण

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles