15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

24 घंटे CCTV निगरानी में रहेगा सतौन…CRIME और चोरी की घटनाओं पर लगेगी लगाम….

Ashoka Times…15 March

उपमंडल पांवटा साहिब शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत में पिछले काफी समय से चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। जिससे क्षेत्र के ग्रामीण चिंतित थे। सतौन पंचायत के पूर्व उप प्रधान रामेश्वर शर्मा की अगवाई में एक प्रतिनिधिमंडल उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिला तथा सतौन में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।

जिसके बाद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के निर्देश पर पांवटा साहिब में संचालित ज़ीओन लाइफ साइंसेस कंपनी ने सतौन पंचायत के बस स्टैंड, मुख्य बाजार, शिव मंदिर सहित चौराहे पर करीब 10 सीसीटीवी कैमरा लगा दिए है। इन कैमरों के लगने से चोरों को पकड़ने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी।

 

गौरतलब हो कि वर्ष 2016 में पांवटा साहिब के पुरुवाला की एक लड़की की हत्या कर शव को गाड़ी से सतौन के साथ लगते चिलोन के जंगल में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस को कई दिन इस मामले को सुलझाने में लग गए थे। इसके इलावा हरियाणा की एक महिला का शव भी चिलोन के जंगल में ही फेंका गया था जिससे काफी दिनों तक क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा था।

उस समय से सतौन के लोगों ने क्षेत्र के मुख्य स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई थी। गत दिनों उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के सतौन दौरे के दौरान लोगों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उनके समक्ष रखी। जिसके बाद सतौन में दस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।

पुलिस ने किया अवैध शराब का जखीरा बरामद… हरियाणा शराब की हो रही थी तस्करी …. आरोपी फरार..

पांवटा में छोटी बच्ची को जख्मी कर वाहन चालक मौके से फरार…मामला दर्ज

बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार… पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.

हरियाणा से ऐसे हो रही शराब तस्करी… गाड़ी से बरामद हुई अवैध शराब … पढ़िए कैसे चल रहा धंधा

नाहन में जल्द बनेगा राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पुल..उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

ददाहू कोटालामोलर के जंगल में लगी भंयकर आग…आग बुझाने में जुटे ग्रामीण

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles