10.2 C
New York
Wednesday, October 21, 2026

SIU टीम की कड़ी कार्रवाई…पांवटा में 3.14 ग्राम भुक्की सहित ट्रक चालक गिरफ्तार…

Ashoka time’s…12 Feburary 26

जिला सिरमौर की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) नाहन की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 3 किलो 14 ग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार SIU की टीम 12 फरवरी को पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त एवं गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि बिन्दर कुमार पुत्र जगत राम, निवासी गांव निहालगढ़, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि.प्र.), अपने ट्रक नंबर HP71-4471 में बाहरी राज्यों से भुक्की लाकर पांवटा साहिब व आसपास के क्षेत्रों में बेचने का अवैध कारोबार करता है। सूचना में यह भी बताया गया कि वह हरियाणा के जगाधरी की ओर से भुक्की की खेप लेकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संबंधित ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 3 किलो 14 ग्राम भुक्की/पॉपी हस्क बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह मादक पदार्थ कहां से लाया था और किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles