15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

SIU टीम ने किए चार युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार… लुधियाना से शिमला …

Ashoka Times…31 August 23 Himachal Pradesh 

सोलन पुलिस के SIU टीम को सूचना मिली थी कि धर्मपुर के sanwara एरिया में नशा बेचने का कारोबार चल रहा है। गठित टीम द्वारा मौके से पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी विपुल वर्मा पुत्र प्रदीप वर्मा निवासी कैथू शिमला उम्र 25 साल,यशपाल ठाकुर पुत्र धनी राम ठाकुर निवासी कंडा शिमला उम्र 22 साल, परमजीत सिंह पुत्र बसन्त सिंह निवासी फूलावाल लुधियाना उम्र 21साल, अनमोल विश्वकर्मा पुत्र राम परवेश निवासी दुगडी लुधियाना, उम्र 19 साल नशे का कारोबार करते हैं।

जिनके कब्जा से 16.10 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद की गई थी । जिसमें पुलिस थाना धर्मपुर में U/S 21,29 ND&PS ACT मुक़दमा दर्ज थाना किया गया था।

दौराने तफ्तीश पता चला कि लुधियाना के इन दोनों आरोपियों ने sanwara में शिमला के इन दोनों युवाओं को चिट्टा की डिलिवरी दी जिसके लिए इनके द्वारा आधा भुगतान ही किया गया और बकाया भुगतान के लिए इन दोनों युवाओं ने इसे शिमला में अन्य युवाओं को आगे बेचने का सौदा भी किया जिससे मिलने वाले मुनाफ़े से बाक़ी का भुगतान करना था।

दौराने जाँच लुधियाना के इन दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई जिसमें पता चला कि ये इस चिट्टा/हैरोईन की खेप को नवी नामक व्यक्ति जो लुधियाना का रहने वाला है, से खरीद कर लाए है । जो अंडरग्राउंड हो गया था जो इमरोज दिनांक 30-8-2023 को मुकदमा हजा में सोलन पुलिस की एक स्पेशल टीम गठित की गई जिसने लुधियाना में आरोपी की अंडरग्राउंड लोकेशन का पता लगाकर लुधियाना पुलिस के साथ मिलकर जॉइंट ऑपरेशन में आरोपी नवप्रीत उर्फ नवी पुत्र श्री बारा सिंह निवासी करनैल नगर जिला लुधियाना पंजाब व उम्र 23 वर्ष को मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तार किया है।यह आरोपी चिट्ठे का एक बड़ा सप्लायर है जो सन् 2016 से चिट्टा की तस्करी कर रहा है जो 2020 में इसे पंजाब पुलिस ने चिट्टे कि तस्करी के केस में गिरफ़्तार भी किया था। इसके ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट में अन्य मुक़दमे भी पंजीकृत हैं जिनकी डिटेल ली जा रही है।मुकदमा में तफ्तीश जारी है।

आपदा पश्चात आवश्यकता मुल्यांकन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण….

नशे मे हुड़दंग मचाने वाले Driver की हल्की धुनाई, लोगों ने किया Police के हवाले…

पांवटा थाना के सामने दुकान से गल्ला उठा ले गए चोर…CCTV में हुए कैद…

सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित, 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles