10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

SIU टीम की बड़ी कार्रवाई…पांवटा साहिब में व्यक्ति से भुक्की बरामद…

Ashoka time’s…22 December 25

पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ SIU सिरमौर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुक्की के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 21/12/2025 की रात SIU टीम ने पांवटा साहिब बस स्टैंड के नजदीक स्थित एक टायर पंचर की दुकान में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक इमरान खान पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी गांव ढकरानी, डाकघर व तहसील विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 30 वर्ष, के कब्जे से 01 किलो 426 ग्राम भुक्की बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी इमरान खान को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
SIU सिरमौर की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles