
OP ठाकुर बोले सियासी लाभ के लिए हरिपुरधार College को लेकर झूठ फैला रही है भाजपाई…
Ashoka time’s…2 August 26
कांग्रेस नेता एवं विकास खंड संगड़ाह की गेहल पंचायत की प्रधान ओपी ठाकुर ने कहा कि, हरिपुरधार Degree College को लेकर यहां के दो भाजपा नेता सियासी लाभ के लिए झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि, यहां से Science व Commerce के Assistant Professor इसलिए संगड़ाह महाविद्यालय Transfer किए गए हैं क्योंकि यहां पिछले 3 साल में इन विषयों के केवल 3 Students ने addmission ली थी। उन्होंने कहा कि, Arts के मौजूदा 5 विषयों के अलावा बंद किए गए शारीरिक शिक्षा व संगीत विषयों को भी दोबारा शुरू करवाने तथा इनके शिक्षक उपलब्ध करवाने का भरोसा PCC President एवं स्थानीय MLA विनय कुमार दे चुके हैं। गौरतलब है कि, कल हरिपुरधार के BJP नेता मेलाराम शर्मा तथा विनय छींटा ने यहां से विज्ञान व वाणिज्य संकाय सहित 4 शिक्षकों को Degree College संगड़ाह Transfer करने को बंद हरिपुरधार महाविद्यालय को बंद करने की साजिश करार दिया था।

