
तारा हॉल के समीप एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर रुका…यातायात प्रभावित
Ashoka time’s…2 August 26
शिमला। राजधानी शिमला में रविवार सुबह तारा हॉल के समीप एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर रुक गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:40 बजे ट्रक के खराब होने की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया।
ट्रैफिक पुलिस शिमला ने बताया कि वर्तमान में शिमला शहर में सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य और सुचारु रूप से चल रहा है।
पुलिस ने वाहन चालकों और आम जनता द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की है।

