Home / News / Hrtc बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म….

Hrtc बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म….

Hrtc बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म….

Ashoka time’s…14 March 26 

कुंहट-हरिपुरधार-रेणुकाजी-नाहन रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया।

जच्चा और बच्चे को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की बस में बच्चे के जन्म का शायद यह पहला मामला है।बस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय शाम सात बजे ददाहू से नाहन के लिए रवाना हुई।

बताया जा रहा है कि मलगांव के समीप एक गर्भवती महिला सरोज को उसका पति व सास बस में प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए लेकर निकले। सभी बस की पिछली बड़ी सीट पर बैठ गए। जमटा से आगे दो सड़का पर गर्भवती महिला का दर्द बढ़ गया और वह चिल्लाने लगी। ऐसे में बस में बैठे पुरुष यात्री अगली सीटों पर चले गए और महिलाएं पीछे की ओर आ गईं। महिला को असहनीय पीड़ा हो रही थी। इसी दौरान उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद बस में बैठी एक महिला ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी और चालक बस को नाहन की ओर लेकर जाने लगा।

बनोग के समीप जच्चा व बच्चे को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट करके मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। यहां जच्चा-बच्चा दोनों का उपचार किया जा रहा है। दोनों की हालत ठीक है। मेडिकल कॉलेज नाहन के गायनी विभाग के एचओडी डॉ. अमोद सिंह ने बताया कि महिला ने शाम सवा 8 बजे के करीब निगम की बस में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है।

समय से पहले हुआ बच्चे का जन्म
सूत्रों के अनुसार महिला समय से पहले ही एडमिट होने के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रवाना हुई थी। महिला को प्रसव के लिए दिया समय अभी दूर था। एहतियातन पहले ही अस्पताल के लिए जा रहे थे। समय से पहले ही प्रसव पीड़ा लग गई। उधर, बस में बैठी सवारियों का कहना था कि महिला को पिछली सीट पर नहीं बैठना चाहिए था। महिला का यह दूसरा बच्चा बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons