15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

HRTC… पिता की मौत के बावजूद बस में बैठे यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक… पढ़िए मार्मिक स्टोरी

Ashoka Times…1 सितम्बर 23 sirmour 

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक “कमल ठाकुर” द्वारा ऐसी मिसाल पेश की गई। जिसे सुनकर हर किसी का दिल पसीज गया है। एचटीसी के इस ड्राइवर ने अपने पिता की मौत की सूचना के बावजूद यात्रियों को आधे रास्ते नहीं छोड़ा बल्कि उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचा कर वह अपने घर लौटे।

वीरवार सुबह सवारियों से भरी एचआरटीसी की बस को लेकर चालक कमल ठाकुर नाहन से रवाना हुआ,सब कुछ रोजमर्रा की तरह सामान्य था। रास्ते में घर से फोन आ रहे थे, मगर ड्राइव के दौरान बात नहीं हो सकती थी लिहाजा ददाहु पहुंचने पर बस के ठहराव के बाद घर फोन किया। फोन पर समाचार मिला कि पिता की अकस्मात मृत्यु हो गई है। इसके बाद चालक कमल ठाकुर की आंखों में आंसू थे साथ ही पिता को हमेशा के लिए खो देने की पीढ़ा।

 

बस के परिचालक सचिन कुमार ने तुरंत निजी टैक्सी (Private Taxi) उपलब्ध करवा दी साथ ही कमल ठाकुर को बस छोड़कर टैक्सी से तुरंत घर जाने की बात कही। इसके बाद निजी टैक्सी में बैठने से पहले कमल ने बस की तरफ देखा जो बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य यात्रियों से भरी हुई थी फिर परिचालक से पूछा कि बस को गंतव्य तक कौन पहुंचाएगा। परिचालक ने जवाब दिया कि ये यात्री दूसरी बसों में चले जायेंगे। फिलहाल चालक की व्यवस्था नहीं हो सकती है। इतना सुनने के बाद कमल ने आंसू पोंछे और बोला कि बस में बैठे ये लोग भी किसी न किसी मजबूरी और जरूरी काम से कहीं न कहीं जा रहे होगे। इसलिए आप सीटी बजा कर सवारियों को बैठा लो मैं पिता का अंतिम संस्कार यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के बाद करूंगा।

 

ये शब्द सुनने के बाद परिचालक की आंखें भी नम हो गई और कमल को देखकर बोला भाई आपके परिवार वाले और रिश्तेदार घर पर आपका इंतजार कर रहे होंगे क्योंकि आप परिवार के इकलौते बेटे है, इसलिए आपका जल्दी घर पहुँचना बहुत ज़रूरी है। कमल ने जवाब दिया कि शायद हमें मालूम न हो मगर इन सवारियों की मजबूरियां मुझसे भी ज्यादा बड़ी हो सकती है और पिता ने मुझे हमेशा एक ही बात कही थी कि बेटा कभी भी किसी मुसाफिर को आधे रास्ते में मत छोड़ना क्योंकि न जाने कौन मुसाफ़िर किस परेशानी और दर्द से गुजर रहा हो।

ये सुनने के बाद कंडक्टर ने सीटी बजाई और चालक कमल ठाकुर बस को 100 किलोमीटर दूर कुहंट गंतव्य तक पहुंचा कर वहीं से पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए रोनहाट स्थित अपने घर चले गए।

नशे की खेत के साथ महिला सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार…

मुख्यमंत्री ने दिए प्रदेश के सभी उपायुक्तों को ये सख्त निर्देश… तीन दिन में बताएं कि…

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिरमौर में 684 निजी और 41 सामुदायिक शौचालय बनाये जायंेगे-सीमा कन्याल 

10 साल की छोटी सी उम्र में ब्रेन ट्यूमर ने ली जान, परिवार के लिए दुखद हादसा…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles