14.2 C
New York
Monday, October 26, 2026

Himachal में एचआरटीसी बस सेवाएं नहीं होंगी बंद…उपमुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक…

Ashoka Times…15 may 23 

हिमाचल प्रदेश में रात्रि बस सेवाएं सामान्य तौर पर चलेंगी। इससे पहले एचआरटीसी चालकों ने अग्रिम रात्रि भत्ता न देने पर रात्रि सेवाओं के बहिष्कार का एलान किया था। 

वही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से बैठक के लिए समय देने के बाद एचआरटीसी चालक यूनियन ने हड़ताल टाल दी है।

बता दें कि 18 मई को सुबह 11:30 बजे सचिवालय में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार चालक यूनियन के पदाधिकारियों से बैठक करेंगे।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि निगम के सभी मंडलीय प्रबंधकों और क्षेत्रीय प्रबंधकों को चालकों-परिचालकों से बातचीत कर विश्वास में लेने और जनता को असुविधा में न डालने को लेकर बात करने के निर्देश दिए गए हैं।

कुछ सप्ताह पहले ही निगम के कर्मचारियों को दो महीने का ओवरटाइम जारी किया गया है। इसी महीने के अंत तक एक महीने का ओवरटाइम देने का आश्वासन दिया है।

हरियाणा का युवक 18.72 ग्राम चिट्टे‌ के साथ गिरफ्तार….

नशीले कैप्सूल के साथ दो युवक गिरफ्तार…पांवटा साहिब में कई मेडिकल स्टोर संदेह के दायरे में…

झुग्गियों में भड़की आग 4 वर्षीय की दर्दनाक मौत…

पुलिस ने बरामद की चोरी की गाड़ी…आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे…

चार किलो भुक्की के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार..

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles