16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

HAS चिराग शर्मा होंगे संगड़ाह के नए बीडीओ….

meeting में लंबित विकास कार्यों व बाढ़ से हुए नुकसान…

Ashoka Times…22 August 23 sirmour 

सिरमौर जिला के संगड़ाह ब्लॉक मे करीब 6 माह से खाली चल रहे BDO के पद पर चिराग शर्मा ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मंगलवार को अपने विभाग कर्मचारियों अथवा Staff के साथ मीटिंग में उन्होंने क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों व बाढ़ अथवा Heavy Rainfall से हुए नुकसान जैसे विषयों पर चर्चा की। 

Media से अनौपचारिक बातचीत में चिराग ने कहा कि, दूरदराज के गांव से आने वाले लोगों के काम अविलंब निपटाना, सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जल्द लाभार्थियों तक पहुंचाना व लंबित कार्य तय अवधि में पूरे करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। गत माह प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बतौर Assistant Commissioner Development अथवा खंड विकास अधिकारी (on probation) उनकी यह पहली नियुक्ति है। मंडी के जोगिंदर नगर के चिराग शर्मा एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं और इससे पहले वह 3 साल Excise Inspector भी रह चुके हैं और सिरमौर में सेवाएं दे चुके हैं। गौरतलब है कि, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद संगड़ाह से SDM, BDO, तहसीलदार, ExEn व SDO PWD आदि अधिकारियों के तबादले किए जाने व महीनों उक्त पद खाली रहने तथा यहां विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व SDO office बंद किए जाने को BJP अथवा विपक्षी दल द्वारा मुख्य मुद्दा बनाया गया था।

वर्तमान में इनमें से अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को छोड़ अन्य सभी अधिकारियों के पद भरे जा चुके हैं। 1 स्थानीय Congress नेता के अनुसार जल्द ExEn PWD का खाली पद भी भरा जाएगा, हालांकि Denotify अथवा बंद किए गए संस्थान दोबारा शुरू करने संबंधी कोई फैसला हिमाचल सरकार ने अब तक नहीं लिया है।

मोटर व्हीकल चालान के लिये विशेष लोक अदालतों का आयोजन…

ट्रॉले ने मारी आगे चल रही कार को टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, चालक मौके से फरार

शिक्षा में कला कार्यशाला का शुभारंभ…

वन विभाग की देखरेख में पनप रहा अवैध कच्ची शराब का कारोबार…?

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles