13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

Features- हिम ईरा से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी हो रही सुदृढ़

Ashoka time’s….7 nov 24 

प्रदेश का समग्र और समावेशी विकास सुनिश्चित करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं के विकास के लिए स्वयं सहायता समूह गठित कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन की हिम ईरा को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।

     जिला सिरमौर की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत जिले में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। जिले में अब तक 04 हजार स्वयं सहायता समूह बनाए गए है। जिले में गठित स्ंवय सहायता समूह को बढवा देने के उदेश्य से हिमाचल प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशंन के तहत हिम ईरा ब्रांड नामक विक्रय केन्द्र का संचालन किया जा रहा है तथा इन हिम ईरा ब्रांड के माध्यम से लोगों को कम मूल्य पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के गुणात्मक उत्पाद उपलब्ध करवाए जा रहे है। इन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए जिला सिरमौर में हिम ईरा ब्रांड नाम विक्रय केन्द्र आरंभ किए गए है।

जिला सिरमौर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके उत्पाद का उचित मूल्य और तथा स्थानीय लोगों को गुणात्मक उत्पाद हिम ईरा विक्रय केन्द्रों के माध्यम से उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे न केवल स्वंय सहायता से जूडी महिलाएं बल्कि स्थानीय लोग भी लाभान्वित हो रहे है।

जिला सिरमौर के प्रत्येक विकास खंड में हिम ईरा विक्रय केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। जिला सिरमौर के नाहन विकासखंड में हिम ईरा का संचालन त्रिलोकपुर स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर, जमटा, दिल्ली गेट व श्री रेणुका जी में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पच्छाद विकास खंड में शी-हॉट, बैंग पासिंग तथा सराहां में हिम ईरा कैंटीन का संचालन किया जा रहा है।

राजगढ़ विकास खंड के बडू साहिब में हिम ईरा विक्रय केन्द्र का संचालन, शिलाई विकास खंड में खंड विकास कार्यालय, संगड़ाह विकास खंड में खंड विकास कार्यालय के नजदीक, तिलोरधार विकास खंड के सतौन तथा पांवटा साहिब विकास खंड में गुरुद्वारा साहिब के निकट हिम ईरा का संचालन किया जा रहा है। हिम ईरा ब्रांड से स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हिम ईरा के साप्ताहिक बाजार भी लगाए जाते हैं, इसके अतिरिक्त जिला सिरमौर में 380 ग्राम संगठन है और 22 क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन है।

इन स्वंय सहायता समूहों से जूडी महिलाआें की आर्थिक को सुदृढ करने के लिए जिला सिरमौर में हिम ईरा ब्राड.नामक दुकानें आरम्भ की गई। जिला सिरमौर की स्वयं महिलाओं को सशक्त कर स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वंय सहायता समुह “शी हाट“ केंद्र का भी जिला में सभी स्वयं सहायता समूह तथा सीएलएफ अपनी आर्थिक गतिविधियां सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। जिला में सभी स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठन तथा क्लस्टर लेवल फेडरेशन के अंतर्गत अपनी आर्थिक गतिविधियां करते है।ममता नेगी जिला लोक सम्पर्क अधिकारी,सिरमौर स्थित नाहन।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles