18.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026

DC सिरमौर ने किया मां भंगाईणी मेला हरिपुरधार का समापन्न 

Ashoka time’s…5 may 23 

सिरमौर जिला के हरिपुरधार में आयोजित 3 दिवसीय मां भंगाईणी मेला हरिपुरधार का समापन्न शुक्रवार को उपायुक्त सुमित खिमटा ने किया।

उपायुक्त ने कहा कि, वह साथ लगते शिमला जिला के होने व इससे पहले बतौर SDM नाहन रहने के चलते वह इस इलाके की भौगोलिक परिस्थितियों, लोक संस्कृति तथा समस्याओं से परिचित है। उन्होंने कहा कि, मेले के शुभारंभ के लिए Chief Minister सुखविंदर सुक्खू को आमंत्रित किया गया था और वह आते तो क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अच्छा होता।

माँ भंगाईणी मेले में निमंत्रण के बावजूद CM के न आने का कारण ज्यादातर लोग यहां कांग्रेस की गुटबाजी अथवा अढ़ाई दशक से सुक्खू गुट के नेता के रुप में जाने जाने वाले बृजराज उर्फ छोटा भाई की अनदेखी व उन्हें Party से निष्कासित करने के प्रयासों को मान रहे हैं। उपमंडल संगड़ाह के हरिपुरधार के साथ लगते भवाई गांव के देवेंद्र राणा व BDC संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष मेलाराम शर्मा जैसे कुछ Social Media user द्वारा इस बारे जारी बयान चर्चा में है।

उधर पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव बृजराज ठाकुर ने मेले के समापन समारोह में अपने संबोधन में CM के यहां न आने का कारण उनका कर्नाटक चुनाव प्रचार में जाना बताया और जल्द उनका क्षेत्र का दौरा करवाने का भरोसा दिया। 3 दिवसीय इस मेले का शुभारंभ SDM संगड़ाह का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे उपमंडलाधिकारी सराहं संजीव धीमान द्वारा 3 मई को किया गया था।

पति बेटे और 3 बहुओं सहित 6 लोगों की हत्या… परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज की ऐसे हुई थी प्रमोशन…सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला…

पैर में काला धागा बांधने के फायदे और नियम…

आतंकियों से मुठभेड़ में शिलाई के 25 वर्षीय प्रमोद नेगी हुए शहीद…

आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण…इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव…

ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर… व्यक्ति की मौत बच्चे घायल 

वर्मी कंपोस्टिंग खेती को लेकर किया जागरूक … पिंटो का किया वितरण 

हिमाचल में करोना के छः न‌ए मामले…735 मरीजों की मौत…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles